BSA मैडम की मीटिंग के महत्वपूर्ण बिंदु:
विद्यालयों हेतु आवश्यक निर्देश
1. इंस्पायर अवॉर्ड: प्रत्येक जूनियर विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक के कम से कम 5 बच्चों का इंस्पायर अवॉर्ड में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसकी जिम्मेदारी विज्ञान शिक्षक के साथ-साथ इंचार्ज शिक्षक की होगी जैसा कि गत सत्र सभी स्कूल द्वारा किया गया था एक एक स्कूल को करना है ये कार्य जूनियर स्कूल और CS स्कूल से ये न करने वाले स्कूल हेड के साथ साथ विज्ञान टीचर्स का वेतन रुकेगा पहले से ही सूचना दी जा रही हैं
2. कक्षा 8 के विद्यार्थियों हेतु राष्ट्रीय प्रतियोगिता: कक्षा 8 के बच्चे राष्ट्रीय आय और योग्यताआधारित प्रतियोगिता में शामिल हों। इसके लिए बच्चे का जाति प्रमाण-पत्र,पिता का आय प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख समय से सुनिश्चित कर लें।इसकी तैयारी करवा ले प्रतेक स्कूल से बच्चों के आवेदन करवाने है ये भी अनिवार्य किया गया है
3. निपुण तालिका: प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में प्रत्येक कक्षा में निपुण तालिका होना आवश्यक है। तालिका को नियमित रूप से अपडेट किया जाए।तालिका सभी क्लास मे लगी होनी चाहिए यदि कही कम हो तो प्रिंट निकाल कर लगवा ले अनिवार्य रूप से इसकी स्कूल विजिट मे जाँच होगी स्कूल के क्लास रूम में न पाए जाने पर कार्यवाही होगी
4. साथ ही साथ सभी स्कूल में नवीन निपुण lax क्लास एक से क्लास पांच तक प्रतेक क्लास में अलग अलग फ्लेक्सी लगवानी है सभी क्लास में, तीन दिन के अंदर, उसके फोटो भेजेंगे अनिवार्य है ये भी सभी को समय में पूरा करना अनिवार्य है
4. शैक्षिक डायरी: प्रत्येक शिक्षक शैक्षिक डायरी का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें तथा उसी के अनुसार कक्षा में शिक्षण कार्य करें। बिना शैक्षिक डायरी के यदि कोई शिक्षक पाया जाता है तो उसके विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।ये भी अनिवार्य कार्य है
5. स्पोर्ट्स किट का प्रयोग: प्रत्येक विद्यालय में स्पोर्ट्स किट का नियमित प्रयोग आवश्यक है। मध्यावकाश के समय बच्चों को खेल गतिविधियों में शामिल किया जाए। इसकी फोटो एवं वीडियो प्रत्येक विद्यालय में उपलब्ध होनी चाहिए तथा ब्लॉक के ग्रुप पर भी साझा की जाए।
6. साइंस एवं मैथ किट का प्रयोग: प्रत्येक विद्यालय में विज्ञान एवं गणित किट का प्रभावी प्रयोग बच्चों द्वारा कराया जाए। विज्ञान एवं गणित शिक्षक किट का प्रयोग करते हुए मॉडल टीचिंग करें तथा उसकी वीडियो भी तैयार करें।शोसल मीडिया पर बच्चों को पढ़ते पढ़ाते हुए फोटो, शेयर करे सभी स्कूल
7. बच्चों का समूह निर्धारण: प्रत्येक कक्षा के बच्चों को उनकी मानसिक योग्यता एवं सीखने के स्तर के आधार पर दो समूहों में विभाजित किया जाए। ग्रुप A में अपेक्षाकृत कमजोर बच्चे तथा ग्रुप B में समर्थ/सक्षम बच्चे रखे जाएं। बच्चों को पेपर नही दिखाया जा रहा है कुछ टीचर्स डेली बच्चों को पेपर न दिखा रहे हैं न ही स्कूल में पेपर ले रहे है इसकी शिकायते आ रही है ये देख ले इसकी जाँच होने जा रही हैं सभी अवगत हो बच्चों को पेपर पढ़वा कर फोटो, वीडियो शेयर करे
8. कैच-अप टीचिंग: बच्चों के समूह निर्धारण के आधार पर कमजोर एवं अपेक्षाकृत पिछड़ रहे बच्चों के लिए कैच-अप स्टडी/कैच-अप टीचिंग का प्रभावी प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
9. होलिस्टिक डेवलपमेंट रिपोर्ट: प्रत्येक बच्चे के संबंध में होलिस्टिक डेवलपमेंट रिपोर्ट की संदर्भ जानकारी विद्यालय में उपलब्ध होनी चाहिए तथा बच्चे के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए।
10. FLN प्रशिक्षण में उपस्थिति: जैसा कि आप सभी परिचित हैं कि हमारे BRC पर निपुण भारत मिशन के अंतर्गत FLN प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें सभी शिक्षक समय से उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करें। कोई भी शिक्षक प्रशिक्षण से अनुपस्थित न रहे। अनुपस्थित पाए जाने पर उसके विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।ट्रेनिग से अनुपस्थित पर कार्यवाही हेतु लिखा जायेगा सभी की पूरे समय उपस्थित अनिवार्य होगी
11. निपुण प्लस पर अभ्यास: सभी शिक्षक उपरोक्त सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। प्रत्येक विद्यालय को निपुण बनाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। आने वाले समय में अक्टूबर से दिसंबर तक DIET के प्रशिक्षुओं द्वारा विद्यालयों में जाकर निपुण का आकलन किया जाएगा। अतः प्रत्येक कक्षा में निपुण प्लस पर नियमित अभ्यास कराया जाना सुनिश्चित करें। गत सत्र मे अपने ब्लॉक की स्थिति सही नही पायी गयी इस बार यदि बच्चों का लेवल सही नही हुआ तो हेड, इंचार्ज, संबंधित क्लास के टीचर्स की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी ये बिंदु आप ध्यान से देखें, समझे उसके अनुसार बच्चों की रेगुलर practis करवाते रहे, टैबलेट से, मोबाइल से, डेली, लिखना, पढ़ना, बोलना, सिखाये मैं अनुभव बता रहा हूँ जिस स्कूल में डेली practis हो रही है या होती हैं वहाँ बच्चों को कोई दिक्कत नही होगी बच्चे वहाँ के अधिक निपुण होंगे अभी आप के कुछ स्कूल में वो दिख नही रहा है गंभीर रूप से मैं बोल रहा हूँ
सभी शिक्षक इन निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करते हुए अपने विद्यालय को निपुण बनाने की दिशा में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करें।
साथ ही साथ यह भी अवगत कराया जा रहा है कि आप सभी अपने अपने स्कूल पर पैनी नज़र रखे कोई भी अंजान, बाहरी व्यक्ति आप के स्कूल की गलत मानसिकता से वीडियो बना सकता हैं स्कूल को बदनाम कर सकता हैं पूरे समय स्कूल परिसर में नज़र रखे स्कूल में जो भी मूलभूत जरूरत की चीजें हैं वो पूरी और सही और क्रिया शील हो अगर कुछ टूटा हुआ है उसको सही कराये, किसी को कहने का अवसर नही दिया जाना चाहिए आप के स्कूल की अधिकारी लगाए गए है एक एक स्कूल की हर स्तर की जाँच हो रही हैं हर पैरा मीटर देखा जायेगा, साफ सफ़ाई, मिड डे मील व्यवस्था खुद खाये, विजिट के दौरान अधिकारी भी मिड डे मील खायेंगे अपने सामने और बच्चों से गोपनीय जानकारी फीड बैक लेंगे सीधे DM सर को रिपोर्ट करेंगे इसलिए सभी को पहले से अवगत कराया जा रहा है कि अलर्ट रहे DM सर भी किसी भी ब्लॉक में किसी भी स्कूल में आने वही मिड डे मील, अन्य व्यवस्था देखेंगे सभी स्कूल अपने अपने स्कूल की activity शोसल मीडिया मे किये जा रहे कार्य को शेयर करे सभी अवगत हो
विजिट के दौरान इन बिंदु पर रिपोर्ट Dm सर को फोटो युक्त रिपोर्ट जायेगी अधिकारी, ARP से भी रिपोर्ट ली जायेगी इन सभी बिंदु पर सभी अवगत हो
सभी ARP विजिट के समय रिपोर्ट मुझे भेजे मै रिपोर्ट संकलित कर BSA मैंम को भेजेंगे ये अनिवार्य कर दिया गया है

