प्रयागराज। डीएलएड 2026 सत्र में प्रवेश के लिए पहले फेज में कुल 48480 सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें निजी संस्थानों की 41060 और डायट की 7420 सीटें शामिल हैं। पहले फेज के तीसरे राउंड का सीट आवंटन सोमवार को जारी हुआ।
प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले 152202 अभ्यर्थियों ने 19 से 23 अगस्त तक संस्था का विकल्प ऑनलाइन दिया था। तीसरे राउंड में कुल 25776 अभ्यर्थियों ने विकल्प दिया, जिनमें से 24579 को सीटें आवंटित की गईं। उससे पहले दो राउंड में 18640 अभ्यर्थियों ने संस्था का विकल्प भरा था और कुल 18093 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किया गया था। पहले फेज में अभ्यर्थियों का प्रवेश 31 अगस्त की शाम छह बजे तक होगा। प्रशिक्षण संस्थानों को एक सितंबर तक प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों की सूचना वेबसाइट पर अपडेट करनी होगी। डायट की 10600 समेत कुल 224425 सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे फेज में सात से दस सितंबर तक गैर राज्य के अभ्यर्थियों के साथ ही आरक्षित वर्ग के आवंटन न पाने वाले विकल्प देंगे।

