25 August 2026

SHVR 2026-27: सभी UDISE+ विद्यालयों का 100% पंजीकरण और स्व-मूल्यांकन अनिवार्य

 

SHVR 2026-27: सभी UDISE+ विद्यालयों का 100% पंजीकरण और स्व-मूल्यांकन अनिवार्य

लखनऊ। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशों के क्रम में SHVR 2026-27 के लिए पोर्टल एवं मोबाइल ऐप 1 अगस्त 2026 से शुरू कर दिया गया है। जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी सहायता प्राप्त/वित्तविहीन एवं अन्य सभी वैध UDISE+ कोडधारी विद्यालयों का शत-प्रतिशत पंजीकरण और स्व-मूल्यांकन कराना अनिवार्य किया गया है।

📌 विद्यालयों को क्या करना होगा?

विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य को SHVR पोर्टल या मोबाइल ऐप पर अपने UDISE+ कोड से लॉगिन/पंजीकरण करना होगा। OTP, UDISE+ पोर्टल पर पंजीकृत प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य के मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।

इसके बाद निर्धारित Self Evaluation Section में आवश्यक सूचनाएं भरकर संबंधित साक्ष्य अपलोड करने होंगे। सभी विवरणों की जांच के बाद स्व-मूल्यांकन प्रपत्र को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा।

⚠️ मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी

यदि प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य का स्थानांतरण या परिवर्तन हो चुका है अथवा UDISE+ पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर गलत है, तो वर्तमान प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य का सही मोबाइल नंबर तत्काल UDISE+ पोर्टल पर अपडेट कराने के निर्देश दिए गए हैं।

🔗 SHVR Portal

जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जनपद के सभी विद्यालयों की समयबद्ध सहभागिता सुनिश्चित करते हुए 100 प्रतिशत पंजीकरण एवं स्व-मूल्यांकन पूरा कराएं।